पूर्व कैविनेट मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव ने प्रवासी मजदूरों के लिए लगाया लंगर, विधायक हर्ष यादव के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था कर लोगों को घर पहुंचाने की हो रही है व्यवस्था | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पूर्व कैविनेट मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव ने प्रवासी मजदूरों के लिए लगाया लंगर, विधायक हर्ष यादव के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था कर लोगों को घर पहुंचाने की हो रही है व्यवस्था | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर देश व्यापी लॉक डाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों के सामने खाने पीने को लेकर बड़ी मुश्किल सामने आ रही है। जिसको लेकर सागर एवं नरसिंहपुर जिले की सीमा पर तीतरपानी टोल प्लाजा के पास फोरलाइन रोड पर पूर्व कैविनेट मंत्री एवं देवरी क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव के द्वारा अन्य बाहर के राज्यों से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में लौट रहे प्रवासी मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था की गई है। जो बाहर के राज्यों से हैदराबाद, तमिलनाडु गुजरात, उड़ीसा, झारखण्ड, महाराष्ट्र, औरंगाबाद, चेन्नई, तिलंगाना आदि जगहों से अपने शहर व गांव घर लौट रहे हैं उन आने जाने वाले प्रवासी मजदूरों एवं राहगीरों को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था के लिए लंगर लगा कर लोगों को भोजन कराया जा रहा एवं पीने के लिये पानी व छाछ की व्यवस्था की गई हैं व प्राथमिक उपचार सामग्री भी दी जा रही है साथ ही सभी मजदूर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं फेस मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पूर्व कैविनेट मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव ने प्रवासी मजदूरों के लिए लगाया लंगर, विधायक हर्ष यादव के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था कर लोगों को घर पहुंचाने की हो रही है व्यवस्था | New India Times

सभी लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि अपने शहर व घर पहुंच कर इसी तरह से भूखे लोगों को खाना खिलाकर दूसरे लोगों की भी आप सभी लोग भी मदद करें। पूर्व मंत्री एवं विधायक हर्ष यादव द्वारा समाज सेवा का कार्य ऐसे समय में किया जा रहा है जब पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन में कोरोना संक्रमण को लेकर संकन्ट के दौर से गुजर रहा है और प्रवासी मजदूर अपने शहर गांव पहुचने के लिए हजारों किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय कर रहे है जिन्हें खाने पीने के लिए खाना पीना भी नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे समय में लोगों की मदद करना मानवतावादी का सबसे बड़ा धर्म विधायक हर्ष यादव के द्वारा निभाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.