अज्ञात कारणों से 19 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

अज्ञात कारणों से 19 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | New India Times

खीरों थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दें कि सोमवार को लक्ष्मी पुत्री रामनाथ लोधी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दुबेनखेड़ा मजरे हरदी थाना क्षेत्र खीरों में घटना उस समय की है जब सुबह लग भग 8 बजे घरेलू कार्य मे व्यस्त रहे। वही लोगो ने बताया कि मृतका खाना बनाने के बाद घर से लापता हो गई और जब गावं के बहर बरौण्डी गांव की तरफ जाने वाली मैनर के किनारे एक पेड़ में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। वहीं अास पास खेतों के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जि

सकी सूचना गांव मे हवा की तरह फैल गई, फांसी लगाने की सूचना परिजनो को मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया,घटना की सूचना ग्रामीणो द्वारा खीरों पुलिस को दी जाने पर मौके से पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे मे लेकर मौके पर ग्रामीणो के बीच पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। ग्रामीणो की माने तो युवती काफी दिनो से दिमागी उलझने होती रहती थी। उधर घटना को लेकर पूरे परिवार मे कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मणिशंकर तिवारी ने बताया कि शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा गया पी, एम, रिपोर्ट के अनुसार जाच कर कार्यवाही की जायगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.