संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सीएसपी महाराज पुरा रवि भदौरिया की टीम को सफलता हाथ लगी और उन्होंने 376 के मामले में फरार चल रहे आरोपी अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया है। अनिल शर्मा पर 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। अनिल के खिलाफ गोपालगंज थाना जिला सागर में 10 दिसंबर 2019 में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें युवती ने बताया था कि आरोपी ने उसके पिता से दोस्ती की और उसके घर आने जाने लगा और एक दिन जबरन उसके साथ गलत कर दिया और जान से मारने की धमकी दे दी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है।
यह घटना 16 नवंबर 2019 की बताई गई है। फिल्हाल आरोपी को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सागर पुलिस को सूचना देने के बाद वहां की पुलिस ग्वालियर आई व आरोपी को अपने साथ ले कर चली गई है। इस गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, आरक्षक कुलदीप तोमर, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक सत्येंद्र कुशवाह, आरक्षक भीकम सिकरवार की रही है।
