भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष कमल माखीजानी का सत्येन्द्र शर्मा ने अभिनन्दन कर दी बधाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष कमल माखीजानी का सत्येन्द्र शर्मा ने अभिनन्दन कर दी बधाई | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मार्गदर्शन में चल रही संस्था समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा एवं टीम ने भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलमाखीजानी के निवास पर पहुंच कर पुष्पहार पहनाकर एवं मास्क सेनेटाइजर देकर अभिनन्दन कर बधाई दी।

कमल माखीजानी के अभिनन्दन में सत्येन्द्र शर्मा के साथ,समस्या आपकी संघर्ष हमारा टीम के पदाधिकारी गण जिला संगठन महामंत्री अभिषेक सिंघल, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री देवेश जैन, वार्ड अध्यक्ष आकाश कुशवाह,राहुल सिंह पटेल, अजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, जिला महामंत्री रवि शर्मा, जिला सचिव मनोज शर्मा मोनू, रजत सवीता, शिव कुमार सेन आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया एवं मालाओं को सेनेटाइजर कर स्वगात कर बधाई दी।

इस अवसर पर कमल माखीजानी ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के लिए सभी को एक साथ लेकर कार्य करूँगा।
श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ आये सभी साथियों का भाजपा परिवार में स्वगात है।
इस समय देश के सामने सबसे बड़ा संकट कोरोना वायरस है इसके खिलाफ जंग में सरकार निर्देशो का पालन करना है और कोरोना वायरस को हराना है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से स्थिफ़ा देने वाले, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे एवं विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे भावनगर गुजरात, बांदा,आगरा के विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे, हमेशा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसंघर्ष करने वाले एवं समस्या आपकी, संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल नेतृत्व में एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों का अनुसरण करते हुए जनसेवा की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करेंगे एवं कोरोना के खिलाफ जंग में सेवा भाव से कार्य कर रहे है और निरन्तर कार्य करते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.