छिंदवाड़ा के पत्रकारों ने कलेक्टर से मिलकर कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान विधानसभा में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराकर की इनके निराकरण की मांग | New India Times

मोहम्मद मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा के पत्रकारों ने कलेक्टर से मिलकर कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन के दौरान विधानसभा में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराकर की इनके निराकरण की मांग | New India Times

देश में फैले कोरोना संक्रमण कोविड19 के चलते दुसरे राज्यों मे फंसे मजदूर परेशान होकर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लाॅक डाउन से प्रभावित मजदूर विधानसभा व छिंदवाड़ा जिले में प्रवेश कर रहे हैं ऐसे में कोरोनटाइन सेन्टरों की कमी लगातार सामने आ रही है। अब तक विधानसभा में 61 कोरोनटाइन सेन्टर बनाये गये हैं जो कि इन मजदूरों की संख्या के सामने नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसी को देखते हुये मध्य प्रदेश मीडिया संघ जिला अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन मे जिला छिंदवाड़ा के सभी पत्रकारों ने कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर उनके सामने कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान विधानसभा में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया और इनके निराकरण की मांग भी की। कलेक्टर महोदय ने जिले को कोरोना संक्रमण मुक्त करने दिए सुझाव को भी अमल में लाने की बात कही गई। मध्य प्रदेश मीडिया संघ की जिला इकाई छिन्दवाड़ा के सभी पत्रकारों ने विधानसभा में मजदूरों के अन्यत्र महानगरों से पहुंचने की बात कहते हुये इनमें से रेड जोन से आये लोगों को कोरोनटाइन सेन्टर में रखने के लिए और अधिक कोरोनटाइन सेन्टर बनाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर द्वारा संज्ञान लेकर समस्या का निराकरण करने की बात कहीं।

इस वार्ता के दौरान म.प्र. मिडिया संघ जिला अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी, संभागीय अध्यक्ष राजु बनाईत सन्नी गोदवानी, मनेश साहू, विजय मालवीय, आबिद खान, राकेश यादव, मोहम्मद इसराईल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article