साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के द्वारा मेरा भारत मेरी सेवा प्रकल्प के तहत वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुए स्थिति में गरीब, निर्धन, विकलांग विधवा, असहाय लोगों को खाद्यान्न वितरण अभियान अनवरत रूप से जारी है।

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि महामारी के चलते लॉक डाउन-3 में भी भारत सेवा न्यास पात्र लोगों के घरों पर जाकर राशन खाद्य सामग्री पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है इसके साथ-साथ लोगों को अवगत भी करा रहा है कि इस बीमारी में सरकार आपकी जितनी मदद कर रही है वह तो है ही उसके साथ-साथ आप लोगों को अब इस महामारी से स्वयं लड़ने का प्रयास करना होगा। अपनी साफ सफाई से रहने की आदत बनानी होगी और बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोना होगा और और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। अभी तक भारत सेवा न्यास अपनी टीम के माध्यम से हजारों पात्र लोगों को खाद्य सामग्री देकर राहत पहुचा चुका है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। खाद्य सामग्री के साथ साथ देश के विभिन्न भागों में सतत भोजन वितरण अभियान जारी है।

इस पूरे अभियान में उत्तर प्रदेश के संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, प्रदेश संयोजक महिला डॉ अनीता चौधरी, सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी, महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वत, पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पुनीत सिंह, रविन्द्र मिश्रा, अजय चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।
