रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश एवं गुजरात की बार्डर पिटोल पर जाकर बाल कल्याण समिति न्यायपीठ जिला झाबुआ (बालको की देख रेख व संरक्षण) अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता सक्सेना, सदस्यगण श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती चेतना सकलेचा एवं गोपाल सिंह पवार ने मौके पर पहुंच कर निरिक्षण किया। वहां पाया कि बच्चे पालकों के साथ काफी दूर से पैदल चले आ रहे हैं जिनकी हालत काफी दयनीय है। तपती गर्मी बिना चप्पलों के पैदल चले आ रहे है जहां आहार का अभाव भी पाया गया। बाल कल्याण समिति ने निणर्य लिया कि वहां पर चाईल्ड लाईन का टेंट लगाया जाये, बच्चों के लिए चप्पल, पानी, बिस्किट, भोजन आदि की व्यवस्था सम्बंधित विभाग द्वारा की जाए। मौके पर समिति व चाइल्ड लाईन सदस्य रवी व दीपेश भी मौजुद थे।
