जरूरतमंद लोगों तक जिला प्रशासन द्वारा अन्नपूर्णा रथ के माध्यम से पहुंचाये जा रहे हैं राशन के पैकेट | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जरूरतमंद लोगों तक जिला प्रशासन द्वारा अन्नपूर्णा रथ के माध्यम से पहुंचाये जा रहे हैं राशन के पैकेट | New India Times

वर्तमान समय में बुरहानपुर शहर कोरोना महामारी से लड़ रहा है। जहां ऐसे कई जरूरतमंद नागरिक हैं जिन्हें अतिआवश्यक वस्तुएं जैसें भोजन तक पहुंच संभव हो पाये को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आपसी सहयोग से तैयार किये गये राशन के पैकेट कृषि उपज मण्डी बुरहानपुर स्थित प्रशासनिक भवन में जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार तैयार किये जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा उक्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला कलेक्टर द्वारा इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियो को सोशल डिस्टेसिंग, मास्क तथा लगातार सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के आवश्यक निर्देश दिये गये।
मौके पर मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे ने बताया कि राशन के एक पैकेट में 10 किलो आटा, 4 किलो चावल, 1 किलो तुअर दाल, 200 ग्राम मिर्ची, 100 हल्दी, 200 ग्राम तेल और 1 किलो नमक का किट तैयार कर जरूरतमंदों तक अन्नपूर्णा रथ के माध्यम से निःशुल्क पहुंचाया जा रहा है। जिले में आज आजाद नगर, दाउदपुरा, सरदार पटेल तथा मालीवाड़ा के लिए अन्नपूर्णा रथ रवाना किये जायेंगे जिसमें तीन रथ रवाना हो चुके हैं तथा शेष की तैयारी जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.