नगर में दो पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंध, कोई भी व्यक्ति मुख्य बाजार में वाहन से ना जाकर पैदल ही करे खरीदारी: एसडीएम | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

नगर में दो पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंध, कोई भी व्यक्ति मुख्य बाजार में वाहन से ना जाकर पैदल ही करे खरीदारी: एसडीएम | New India Times

नगर में पिछले दो दिनों से लॉकडाउन में सरकार द्वारा दी गई रियायत से नगर में दो पहिया वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग करने का बड़ा फैसला लिया है।

नगर में दो पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंध, कोई भी व्यक्ति मुख्य बाजार में वाहन से ना जाकर पैदल ही करे खरीदारी: एसडीएम | New India Times

कोरोना बायरस से बचाव और मुख्य बाजार खुलने पर नगर में दो पहिया वाहनों के जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है, कोई भी व्यक्ति मुख्य बाजार में वाहन से ना जाकर पैदल चलकर ही खरीदारी करे, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर मोटरसाइकिलों का नगर में आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया है तथा वाहनों की पार्किंग के लिए जो स्थान पूर्व में चिन्हित किए गए हैं वहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहां आप वाहन खड़े कर सकते हैं।

नगर में दो पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंध, कोई भी व्यक्ति मुख्य बाजार में वाहन से ना जाकर पैदल ही करे खरीदारी: एसडीएम | New India Times

पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया इमरजेंसी सेवा के लिए अगर किसी को कहीं बाहर जाना है तो उसके लिए दो पहिया या चार पहिया वाहन से जाया जा सकता है उसके लिए कोई मार्ग अवरुद्ध नहीं किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.