अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेंज प्रभारी भरतपुर रेंज सुनील दत्त ने धौलपुर शहर के कर्फ्यू क्षेत्र इलाकों का किया दौरा, कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेंज प्रभारी भरतपुर रेंज सुनील दत्त ने धौलपुर शहर के कर्फ्यू क्षेत्र इलाकों का किया दौरा, कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जिले में चल रहे लॉकडाउन और कर्फ्यू ग्रस्त इलाके की स्थिति क्या है इसके लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेंज प्रभारी, भरतपुर रेंज सुनील दत्त जी ने मंगलवार को धौलपुर शहर के कर्फ्यू क्षेत्र और सागरपाडा बॉर्डर का दौरा कर लॉकडाउन का रियलिटी चेक किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से कोरोना महामारी के सम्बन्ध में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं लॉकडाउन का पूर्ण रुप से पालन करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के विरुद्ध दिन-रात लड़ाई लड़ रहे पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते उनकी हौंसला अफजाई भी की। इस दौरान लक्ष्मण गौड़ उप महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर, राकेश कुमार जायसवाल जिला कलक्टर धौलपुर एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.