भारत सेवा न्यास द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का सेवा कार्य जारी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का सेवा कार्य जारी | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हुये लॉक डाउन के दौरान भारत सेवा न्यास के द्वारा गरीब, निर्धन, विकलांग, विधवा, असहाय लोगों को खाद्यान्न एवं भोजन वितरण अभियान में विभिन्न जगहों पर जारी है।

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि भारत सेवा न्यास द्वारा गरीबों, असहाय, विधवा, विकलांग तथा जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाने का हर संभव सतत प्रयास कर रहा और अभी तक भारत सेवा न्यास ने अपनी टीम के माध्यम से हजारों पात्र लोगों को खाद्य सामग्री देकर राहत पहुंचा चुका हैं और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। खाद्य सामग्री के साथ साथ देश के विभिन्न भागों में सतत भोजन वितरण अभियान भी जारी है।
श्री पाण्डव ने लोगों से अपील की है कि केंद्र व राज्य सरकारों के द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं कृपया उनका पालन करें ताकि हम कोरोना को हरा सकें।

इस पूरे अभियान में उत्तर प्रदेश के संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, प्रदेश संयोजक महिला डॉ अनीता चौधरी, सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संवाद प्रभारी दीपक अवस्थी, महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वत, पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पुनीत सिंह, रविन्द्र मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article