परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री एवं दमोह सांसद प्रहलाद पटेल जी के कार्यालय से देवरी मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। मंडल अध्यक्ष द्वारा पत्रकार बंधुओं, पुलिस स्टेशन, बैंकों, नगर रक्षा समिति को सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस दौरान साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप जैन भी उपस्थित रहे।
