पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज धार के पत्रकारों ने जिले में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीडन के मामले में घहरा असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसपी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में धामनोद के पत्रकार साथी विजय सिंघल के खिलाफ झुठा प्रकरण दर्ज करने के मामले की जांच एवं निराकरण होने तक गिरफ्तारी पर रोक, वहीं दिनेश सोनवानिया के साथ पुलिसकर्मीयो द्वारा किए गए दुर्व्यवहार, बदनावर के नितेश शर्मा और विश्वास सिंह पवार के मामलों में तत्काल संज्ञान लेेने की मांग की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि दिनेश सोनवानिया वाले मामले में दोनों को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं उन्होंने विजय सिंघल एवं बदनावर के मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प. छोटू शास्त्री, उदय आरस, चुन्नु बाजपेयी, दिनेश सोनवानिया, चयन रठौर, जितेंद्र सोनी, पंकज शर्मा, रेणु अग्रवाल, श्रीमती अवंती शर्मा, प्रवीण उज्जैनकर राकेश साहु, नरेंद्र तेनिवाल, नवीन मैहर, कमल गिरी गौस्वामी, अमित वर्मा, कपिल तिवारी, नंदिश केलवा, हंसराज सोनवानिया, महेंद्र ठाकुर, राॅकी मक्कड़, डीएस बैरागी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर ज्ञापन का वाचन नितिन सिंह परिहार ने किया।
