सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ जिला के मोहनलालगंज के एसडीएम ने कोविड 19 को देखते हुए कोटेदारों को साबुन उपलब्ध कराए तथा साधन सहकारी समितियों के निरीक्षण के साथ जरूरतमंदों को राशन व लंच पैकेट एनजीओ के सहयोग से वितरित किया। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के 190 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्रति दुकानदार चार साबुन के सात सैनिटाइजर की आपूर्ति करने के निर्देश उप जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा ने आपूर्ति निरीक्षक को दी है।ताकि इस महामारी के संकट से सबको बचाया जा सके साथ ही कहा कि सभी कोटेदार सामाजिक दूरी बना कर ही राशन वितरण करे अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी । साधन सहकारी समिति ग्राम के गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंची उपजिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण में 22 किसानों से 490.95 कुंटल गेहूं की खरीद की गई हैं। करोरवा नग राम में ६० व्यक्तियों को राशन वितरित किया गया जिनके राशन कार्ड अब तक नहीं बने हैं।तथा पात्रता श्रेणी में आते है । ऐसे लोगों को राशन वितरण किया गया एनजीओ के सहयोग से राशन के साथ लंच पैकेट का वितरण किया गया इस मौके पर तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा, कानूनगो रजिस्टर उमाशंकर वर्मा आदि उपस्थित थे।
