कोरोना को हराने में विश्व में पहला होगा भारत का स्थान: रवि गुप्ता | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

कोरोना को हराने में विश्व में पहला होगा भारत का स्थान: रवि गुप्ता | New India Times

नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए आज एसएसबी कमांडेड के नेतृत्व में समाजसेवी रवि गुप्ता ने सीमा पार रह रहे भारतीय समुदाय के निर्धन परिवारों को मास्क और राहत सामग्री पहुंचाईं। राहत सामग्री मिलने पर संकट के दौर से जूझ रहे परिवारों ने रवि गुप्ता एवं दोनों देश की सुरक्षा एजेंसियों का कोटि कोटि अभार प्रकट किया।

कोरोना को हराने में विश्व में पहला होगा भारत का स्थान: रवि गुप्ता | New India Times

उल्लेखनीय है कि हिमालय की गोद में बसे पड़ोसी मुल्क नेपाल के धनगढ़ी नगर में काफी संख्या में भारतीय समुदाय के नागरिक जीवन-यापन करते हैं जिसमें जनता कर्फ्यू के दौरान कुछ शोषित, बंचित, पीड़ित निर्धन परिवार राहत सामग्री के अभाव में कोरोना संकट से जूझ रहे थे जैसे ही इस बात की भनक समाज सेवी रवि गुप्ता को लगी।

कोरोना को हराने में विश्व में पहला होगा भारत का स्थान: रवि गुप्ता | New India Times

युवा समाजसेवी रवि गुप्ता अपने आप को रोक नहीं पाए और नर सेवा नारायण सेवा का दृण संकल्प के साथ इंडो नेपाल सीमा गौरीफंटा बॉर्डर पहुंच गए जहाँ उन्होंने एसएसबी कमांडेड मुन्ना सिंह के कुशल नेतृत्व में थारू गांव बनगांव सहित सरहद पार जरूरतमंद गरीव परिवारों को मास्क और राहत सामग्री नेपाल एपीएफ के डीएसपी के सहयोग से मुहैया कराई। इस शुभ अवसर पर कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र यादव, चौकी प्रभारी शंखधर भट्ट, दरोगा चुन्नीलाल एवं असिस्टेंट कमांडेड हरवंश सिंह का सक्रिय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.