हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा है: संगीता शाक्य | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा है: संगीता शाक्य | New India Times

वंचितों की मदद करने वाली ग्वालियर की सक्रिय गोपाल किरन समाज सेवी संस्था कोरोना संक्रमण के चलते संकट की इस घड़ी में जो लोग घरों में कैद हैं उनमें से जरूरतमंदों को संगीता शाक्य के संरक्षण में श्रीप्रकाश सिंह निमराजे की पहल एवं फील्ड नेतृत्व जहाँआरा के विशेष सहयोग की भूमिका की वजह से दूसरे चरण में भी जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और राशन सामग्री सभी के सहयोग, आर्थिक सहयोग, सामान सहयोग, सेवा सहयोग, वाहन सहयोग, वाणी सहयोग, प्रचार सहयोग, सकारात्मक विरोध सहयोग इत्यादि के समुचित प्रभाव से रोज़ाना लगभग 400 खाने के पैकेट उपलब्ध करा रही है।
संगीता शाक्य एवं निमराजे की टीम ने हेल्पलाइन नंबर दिया है जिस पर कोई कॉल आने पर उनके कॉल को रिसीव कर उसके अनुसार बतायी जगह पर पहुंचते हैं और उनको कोरोना से बचाव की जानकारी और हाथों को साफ करने के लिए सेनेटाइजर वितरित करते हैं।
संस्था की मुख्य संरक्षक श्रीमती संगीता शाक्य मानती हैं कि बिना उम्मीद के कुछ ऐसे रिश्तों को निभाया जाये, देख के उसे गमगीन हमसे भी न मुस्कराया जाये।
संस्था की टीम के सदस्य सुबह सबसे पहले जरूरतमंदों की सूची तैयार करते हैं और उनके घर तक राशन सामग्री पहुंचाने के कार्य में जुट जाते हैं। टीम बड़ी राहत के साथ उभरकर सामने आई है। संगीता शाक्य ने कहा कि हमारा प्रयास होगा किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। कोरोना के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा शारीरिक दूरी सर्वोत्तम उपाय है। कोरोना जल्द खत्म हो इसके लिए सबको मिलकर अपने प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता है। तीन चीजें जरूरी हैं पहली एक गज की शारिरिक दूरी, दूसरी मास्क पहनना और तीसरी बात भीड़ न जुटाना। जीवन शैली में अब दूर से बातचीत करने की आदत बनानी होगी।

हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा है: संगीता शाक्य | New India Times

जहाँआरा जी ने सरकार की बिभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जिससे लाभ प्राप्त कर सकें। भोजन पैकेट वितरण के समय मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी की गाइड लाइन का भी पालन कराया जा रहा है।
युवराज खरे ने बताया कि अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों के मद्देनजर और कोरोना से प्रभावितों को मदद देने के अनुक्रम में लॉकडाउन के समय से ग्वालियर की “गोपाल किरन सामाजिक संस्था” के अध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश निमराजे और सचिव जहाँआरा आदि के रात-दिन के अथक प्रयास से ज़रूरतमंदों को भोजन/अनाज, सिनेटाइजर और मास्क बांटने का काम ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी है। इस पुनीत कार्य में दिल्ली की संस्था ”हम सब साथ साथ” भी सहभागी बनी हुई है . अपनी जान जोखिम में डालकर असहाय गरीब मजदूरों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं ” – गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, के साथी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
भोजन के सामान की व्यवस्था, उसकी साफ सफाई उनको खाने के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी हेमप्रकाश ने पूड़ी और सब्जी तैयार कराने का काम, गरिमा सिंह और आनंद सिंह पैकिंग कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसमें नवजीत, जयजीत, वंस्था सहयोग कर रहे हैं। जो साथी फील्ड में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं इनमें प्रमुख रूप से भवानी राज, मुन्ना, मानसिंह बौद्ध, अरविन्द कुमार विजय, रेनू गूर्जर, आमिन खान (एडवोकेट), सुशील कदम, महामृत्युंजय, पवन नरवरिया, मंजू मंसोरिया, और राजू बाथम, यह कार्य चिन्हित बस्तियों में कर रहे हैं जो लगातार कर रहे हैं.
संस्था द्वारा बस्तियों में बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, एवं जरूरत पड़ने पर गर्भवती और गंभीर बीमार व्यक्तियों को अस्पताल भी पहुचाया जा रहा है।

हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा है: संगीता शाक्य | New India Times

यह अभियान श्रीमती संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक एवं श्री अहसान उल्ला पाशा (संरक्षक) के संरक्षण, श्रीप्रकाश सिंह निमराजे की पहल पर चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख भूमिका शफी मोहम्मद कुरेशी (रिटा. आई.ए.एस. राजस्थान सरकार), डॉ अंजली जलज, के.एस.निमेष, डॉ प्रवीण गौतम, एस.एल.अटेरिया (सबलगढ़ मुरैना), डॉ. कुसुम चौधरी, सर्वेंद्र चौहान, इंजी. आर.एस.वर्मा (सीपीडब्ल्यूडी- पुणे), डॉ.एम.आर. रायपुरिया, शिवचरण मंडराई (भोपाल), गौहर खान सतना, विजय शंकर निरत (सिंगरौली), निहालचंद शिवहरे (निहाल चन्द्र शिवहरे (झाँसी), गायत्री सोनकर (भोपाल), सुमंत निवारे, किशोर श्रीवास्तव (नई दिल्ली), डॉ.अलका श्रीवास्तव, रामप्रसाद बसेडिया, उपेन्द्र श्रीवास्तव, श्याम सिंह राठौर (अध्यक्ष) राठौर कर्मचारी संघ ग्वालियर एवं सम्पादक राठौर चेतना पत्रिका, राजेश भदौरिया (सामाजिक कार्यकर्ता, भोपाल), कपूरचंद (आगरा), गोहर खान ( सतना) आदि लोगों के सहयोग से अंजाम देने में लगे हुए हैं।
जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक यह अभियान इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.