कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के प्रभावितों को भुखमरी से बचाने के लिए वितरित किया गया खाद्य सामग्री | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के प्रभावितों को भुखमरी से बचाने के लिए वितरित किया गया खाद्य सामग्री | New India Times

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए पूरे विश्व के साथ ही अपने देश भारत में भी शासन-प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन लगाया गया है और लोगों को घर में ही रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश के साथ ग्रामीण जन भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं इसी तरह शासन – प्रशासन अपना कर्तव्य बखूबी निभा रहा है। इस कड़ी में युवा वर्ग भी आगे बढ़कर अपना हाथ बढ़ा रहा है। इसी प्रकार कानवन नगर में जरूरतमंद परिवारों को 10 दिन का राशन सामग्री 10 वितरित किया गया। नगर के ही समाज सेवकों के सहयोग से राशन सामग्री प्रदान किए जा रहे हैं और अब तक कई जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ पहुँच चुका है। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जा रहा है व लाभार्थी परिवारों की पहचान भी गुप्त रखी जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, अपने घर पर रहकर सुरक्षित रहने और अनावश्यक रूप से बाजार में ना जाने की अपील भी की जा रही है।
यह जानकारी कानवन भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह सोलंकी व प्रवीण सोलंकी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article