शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा एवं सहसचिव वासुदेव मिश्रा, कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव आज पुनः संकल्प अनुसार दोपहर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ की छांव के नीचे रहने वाले एवं त्रिपाल के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को भोजन पहुंचाया एवं कुछ लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया। शहर के स्थिति पूर्व से कुछ हद तक ठीक हो रही है।

इन्होंने बताया कि आप सभी भी नियमों का पालन करते हुए इनकी मदद करने का हर संभव प्रयास करें। शहर के शिववीर सिंह भदोरिया एवं नरेश जैन व अन्य कई सम्मानीय जनों द्वारा हमें भोजन एवं खाद पदार्थ सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है इनका हम आभार व्यक्त करते हैं।

हमारा संकल्प है कि कोई भूखा ना सोए। शासन प्रशासन एवं शहर के जन सेवकों द्वारा भरपूर मात्रा में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शिल्पा डोगरा एवं वासुदेव मिश्रा, बरखा श्रीवास्तव जरूरतमंद परिवारों को करीब एक माह से भोजन खाद्य पदार्थ सामग्री पहुंचा कर छोटी-मोटी समस्याएं हल कर रहे हैं।
