प्लायवुड फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी में करोड़ों का माल जल कर राख | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​प्लायवुड फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी में करोड़ों का माल जल कर राख | New India Timesहरदा शहर क जाने माने इंडस्ट्रीयल एरिये में प्लायवुड फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी मे करोड़ों का माल जल कर राख हो गया है। आग से लकड़ी ओर उससे बना सारा समान जलकर खाक हो गया है। ​प्लायवुड फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी में करोड़ों का माल जल कर राख | New India Timesशिवम प्लायवुड फेक्ट्री के मालिक नटवर पटेल ने बताया कि इंड्रस्टीयल एरिये की शिवम प्लायवुड, भवानी टिम्बर, ज्योति टिम्बर और अलंकार प्लायवुड फैक्ट्री में बायलर की चिंगारी से रात लगभग 12 बजे आग लग गयी। जिस पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कई घटों की कडी मशक्कत के बाद काबू पाया।फैक्ट्री मालिक के अनुसार इस आगजनी तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना देने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किये गए। लगभग 3 घंटे बाद आग बुझाई जा सकी।​​
प्लायवुड फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी में करोड़ों का माल जल कर राख | New India Timesहरदा एसडीओपी महेंद्र मालवीय ने मौके से बताया कि आग की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया और हरदा सहित आस पास के दमकल वाहनों को बुलाया गया। फिल्हाल आग लगने का कारण अज्ञात है।  आग लगने के कारण की जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।                  

By nit