हिंगलाज सेना से संजय भारद्वाज का कोई संबंध नहीं, भारद्वाज पदाधिकारी तो छोड़ कार्यकर्ता भी नहीं: हिंगलाज सेना | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

हिंगलाज सेना से संजय भारद्वाज का कोई संबंध नहीं, भारद्वाज पदाधिकारी तो छोड़ कार्यकर्ता भी नहीं: हिंगलाज सेना | New India Times

द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के द्वारा संस्थापित राष्ट्रीय हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी मणि शास्त्री ने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा के हवाले से बताया है कि राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का संजय भारद्वाज से कोई संबंध नहीं है।
उल्लेखनीय है कि लगभग 20 दिनों पूर्व टोटल लाॅक डाउन और कर्फ्यू के दौरान अवैध शराब तस्करी के मामले में सिवनी कोतवाली पुलिस के द्वारा संजय भारद्वाज को आरोपी बनाया गया है जिसमें वह अभी भी फरार चल रहे हैं। इस मामले में सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में असत्य एवं भ्रामक जानकारी प्रकाशित हो रही है की संजय भारद्वाज राष्ट्रीय हिंगलाज सेना के पदाधिकारी हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य की परम शिष्या और हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी मणि शास्त्री ने हिंगलाज सेना के जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा के माध्यम से यह बताया है कि संजय भारद्वाज हिंगलाज सेना के ना तो पदाधिकारी हैं और ना ही कार्यकर्ता हैं। लक्ष्मी शास्त्री ने स्पष्ट करते हुए बताया कि किसी भी असामाजिक व्यक्ति का राष्ट्रीय हिंगलाज सेना में कोई स्थान नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article