साफ-सफाई से खुश नगर वासियों ने थांदला नगर परिषद के जिम्मेदारों का किया स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

साफ-सफाई से खुश नगर वासियों ने थांदला नगर परिषद के जिम्मेदारों का किया स्वागत | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला नगर में कोराना वैश्विक महामारी से बचाव के लिये नगर परिषद थांदला विगत कई दिनों से नगर की साफ सफाई पर खासा ध्यान दे रही है।
नगर में गली मोहल्लों के साथ अधिकांश स्थानों से कचरा गायब है व साफ सफाई देखी जा सकती है।
परिषद द्वारा नगर के साथ साथ कॉलोनियों का भी ध्यान रखा जा रहा है व सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही भी की जा रही है। लॉक डाउन में जनता के स्वास्थ्य सुविधा व कोरोना महामारी से बचाव के लिये नगर परिषद ने सफाई के द्वितीय चरण में वार्ड नंबर एक की सफाई करते हुए इंद्रपुरी कॉलोनी में पहुँचे।

साफ-सफाई से खुश नगर वासियों ने थांदला नगर परिषद के जिम्मेदारों का किया स्वागत | New India Times

जहाँ नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा कॉलोनी की सड़क एवं घरों को सेनेटाइज किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर, वार्ड पार्षद गजेन्द्र सिंह चौहान, स्वच्छता निरीक्षक गोरांकसिंह राठौर, सुपरवाइजर यशदीप अरोरा, शब्बीर बोहरा, राधू सिंह निनामा, वीरेंद्र कटारा का वार्ड निवासी विश्वास शर्मा, अधिवक्ता श्रीमंत अरोरा, नीरज जानी, अमित अरोरा आदि के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया व उनके द्वारा किये जा रहे सफाई कार्य की सराहना की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article