लाॅक डाउन में बेवजह बाहर निकलने वालों को सीधा जाना होगा जेल | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लाॅक डाउन में बेवजह बाहर निकलने वालों को सीधा जाना होगा जेल | New India Times

झाबुआ जिला कलेक्टर प्रबल सिपाह ने 10 अप्रैल से संपूर्ण लॉक डाउन बढ़ाकर 14 अप्रैल कर दिया है लेकिन संपूर्ण लाक डाउन करने के बाद भी जिले में कई लोग ऐसे देखे गए हैं जो अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलते हैं
और बाजार में घूमते हैं जिनसे कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का भय अधिक बना रहता है।
अब ऐसे लोगों जो अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलते हैं उन्हें अब सीधा जेल जाना होगा क्योंकि कलेक्टर के निर्देश से अब झाबुआ पुलिस सख्ती से पालन करेगी। कल कलेक्टर ने यहां झाबुआ पॉलिटेक्निक छात्रावास भवन को आगामी तीस दिवस तक अस्थाई जेल बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
वहां पर जेल प्रभारी की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं।
अब अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों की सीधी गिरफ्तारी कर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर झाबुआ अस्थाई जेल भेज दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.