मेघनगर मस्जिद के इमाम सहाब ने मुस्लिम समाज जनों का माना आभार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर मस्जिद के इमाम सहाब ने मुस्लिम समाज जनों का माना आभार | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर की मस्जिद के इमाम हजरत मेहबुब सहाब, व हजरत रिजवान सहाब ने लाक डाउन में पवित्र त्योहार शबे बरात की रात अपने घरों में नमाज अदा करने पर उन्होंने मेघनगर के सभी मुस्लिम जनों का आभार माना है हजरत ने कहा कि शुक्रगुजार हूं, उन तमाम मेघनगर के मुसलमान भाइयों का जिन्होंने लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करते हुए, “शबे बारात” के मौके पर अपने घरों में ही नमाज़ पढ़ी, इबादत की। और मुल्क़ में फैली इस महामारी से निजात के लिए दुआएं भी की। मैं भी दुआ करता हूं कि अल्लाह जल्द से जल्द इस महामारी को हमारे हिन्दुस्तान से दूर करे, और आइंदा कभी ऐसी महामारी हमारे देश मे ना आये। उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी दिल से शुक्रिया किया जो इस मुश्किल घड़ी में हम सभी की सुरक्षा के लिए सराहनीय फ़र्ज़ निभा रहा है।
हजरत इमाम मेहबुब सहाब, व रिजवान सहाब ने अपील की है देशहित में अपने घरों पर ही रहें और इस महामारी से निजात पाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा दुआएँ खेर करें। खुश रहे अपने लिए, अपनो के लिए।
अल्लाह सभी को सलामत रखे (अमीन)

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.