पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र),
NIT:

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ग्वालियर जिले के सेवानगर क्षेत्र में पुलिस ने शांति मार्च निकालकर जनता से घर में रहने की अपील की। पुलिस का यह स्वभाव देखकर जनता ने भी फूल बरसा कर सभी पुलिस कर्मियों का स्वागत वंदन किया।पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह राठौर ने पुष्प गुच्छ दे कर उनका स्वागत किया।
ज्ञात हो दो कि दिन पूर्व इसी क्षेत्र सेवानगर में शासन की ओर से कुवारनटीन की गई माँ बेटी जो घर से बाहर घूम रहीं थी। टीआई रघुवीर सिंह ने मीणा तुरन्त कार्यवाही करते हुए दुबारा उन्हें कुवारन्टीन करवाया था।
