भारत सेवा न्यास के द्वारा गरीब, असहाय, निर्धनों निराश्रित को घरों पर जाकर भोजन देने का प्रयास निरंतर है जारी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के द्वारा गरीब, असहाय, निर्धनों निराश्रित को घरों पर जाकर भोजन देने का प्रयास निरंतर है जारी | New India Times

वैश्विक महामारी कोरोना आपदा के संकट तथा 21 दिनों के लॉक डाउन की स्थिति में भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पांडव के द्वारा प्रदेश व देश में अपनी टीमों के माध्यम से गरीब, निर्धन, विकलांगों, विधवा, असहाय की भूख की पीड़ा को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस अभियान में लगी भारत सेवा न्यास की टीमों द्वारा पात्रों को उनके घरों पर जा जा कर के भोजन देकर राहत पहुचाने का काम किया जा रहा है।

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि अपनी टीम के माध्यम से देश व प्रदेश में अपनी टीम के माध्यम से भोजन की व्यवस्था पात्रों को करवाई जा रही है। अति गरीब भोजन वितरण अभियान लॉक डाउन तक चलता रहेगा।

वैश्विक महामारी से बचने का उपाय भी लोगों को बताया जा रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंस इन लगभग 2 मीटर की दूरी बनाकर रहना हर 30 मिनट में अपने अपने हाथों को साफ करना साबुन से घर पर ही रहना आत्म संयम से रहना बता करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान में भारत सेवा न्यास के उत्तर प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह लोधी, उत्तर प्रदेश सह संयोजक इंजीनियर देवेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग पांडे, प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, राजेश सारस्वतपंकज अग्रवाल, प्रदेश संबाद प्रभारी दीपक अवस्थी ,कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जिला संयोजक प्रम शंकार शर्मा, मथुरा महानगर संयोजक संजय अग्रवाल, के अलावा अन्य राज्यों मे झारखंड राज्य प्रभारी सरोज कुमार चौबे मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी कृतंजय उपाध्याय, हरियाणा राज्य प्रभारी अरविंद महिलावत, राजस्थान राज्य प्रभारी अमिता सिंह आदि का विशेष योगदान है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.