अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

न्यू कबाड़ खाना के समाज सेवी ज़फर उर्फ डेडी ने अपने मोहल्ला वासियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अपने हमराहियों के साथ इस वक़्त सुंदर नगर, शाहीन कॉलोनी में दिन रात एक कर मोर्चा संभाला रखा है। वह लगातार लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उनका कहना है कि कोरोना से भयभीत न हों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, स्वच्छता का ध्यान रखें बार- बार हाथों को साबुन से धोएँ, ज्यादा समय घर पर ही बिताएं, जरुरी काम होने पर ही बाहर जाएँ, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कोरोना से बचाव ही इसका सबसे बड़ा उपचार है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस बीमारी से लड़ने में सहयोग करेंगे और हम सब इस बीमारी को हराने में कामयाब होंगे, इंशाअल्लाह।
