सामाजिक कार्यकर्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती आशा दिलीप दलाल ने लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों में बांटी खाद्य सामग्री | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सामाजिक कार्यकर्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती आशा दिलीप दलाल ने लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों में बांटी खाद्य सामग्री | New India Times

अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती आशा दिलीप दलाल ने बताया कि श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय तथा श्रीमान एडीजे महोदय के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार लाक डाउन अवधि में उनके द्वारा गरीब परिवारों को अपने सामर्थ्य अनुसार आज का वितरण किया गया तथा कोरोना से जनमानस की सुरक्षा हेतु बेरी मैदान वार्ड में मास्क का वितरण भी किया गया। मास्क वितरण का कार्य जारी है। पीएलवी कार्यकर्ता श्रीमती आशा दिलीप दलाल ने जनता से अपील की कि लाक डाउन अवधि में अपने अपने घर में सुरक्षित रहें। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सुरक्षा के समुचित उपाय करके शासन प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.