कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के चलते जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया खाद्य सामग्रीका वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के चलते जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया खाद्य सामग्रीका वितरण | New India Times

कोरोना वायरस को लेकर इन दिनों पूरे देश में लाॅकडाउन लगा हुआ है। इसी तरह तिरला नगर पूरी तरह बंद है। ऐसे में नगर की कुछ संस्थाये व नगर के कुछ जनप्रतिनिधिगण भी आम लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है।
इसी कड़ी मेें कोरोना वायरस की इस महामारी के चलते हुए धार विधायक श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा, तिरला मंडल अध्यक्ष अमित पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार, शुभम पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, विरेन्द्र पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता द्वारा खाद्य सामग्री को तैयार करके नगर के में जरूरतमंद लोगों एवं निर्धन परिवार को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कोरोना महामारी के चलते निर्धनों परिवारों को चिह्नित कर उक्त खाद्य सामग्री घर – घर जाकर उन्हे प्रदान की गई। इसकेह साथ ही आमजनों से अपील की है, कि वह लाॅकडाउन और शोषल डिस्टेंस का पालन करे और अपने घरों में ही सुरक्षित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article