जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा हल्वा, पूरी और सब्जी के 1500 पैकेट्स का हुआ वितरण | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा हल्वा, पूरी और सब्जी के 1500 पैकेट्स का हुआ वितरण | New India Times

जिला पंचायत बुरहानपुर के परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी ने बताया कि राज्य शासन की मंशानुसार जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा नागरिकों के जन सहयोग से जरूरतमंद, बेसहारा, निराश्रित और गरीब असहाय लोगों के लिए नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित केन्द्रीकृत किचन शेड में आज हल्वा, सब्जी और पूरी के 1500 पैकेट्स तैयार कर वितरित किये गये। उल्लेखनीय है, कि इस किचन शेड में प्रतिदिन जन सहयोग से जरूरतमंदो के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।
आज ग्राम पंचायत अम्बाड़ा खकनार के एक किसान श्री योगेश कैलाश तायडे़ द्वारा 1 क्विंटल गेहूं उपलब्ध कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.