मांग का अनुमोदन किया की नहीं, कोई पात्र हितग्राही छूटा तो नहीं: कलेक्टर | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​मांग का अनुमोदन किया की नहीं, कोई पात्र हितग्राही छूटा तो नहीं: कलेक्टर | New India Timesहरदा जिलाधिकारी श्रीकांत बनोट ने ग्राम संसद के अवलोकन के अवसर पर लोगों से पूछा कि “अगले दो सालों के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के मांग का अनुमोदन किया कि नहीं, गांव में किसी भी शासकीय योजनाओं का कोई पात्र हितग्राही आवेदन देने से छूटा तो नहीं?” कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोट रविवार को हरदा विकासखंड के ग्राम रिझगांव और टिमरनी विकासखंड के गांव संताड़ा में आयोजित ग्राम संसद का अवलोकन करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने एक स्वर में संसद में अपनी भागीदारी और इनके बारे में सकारात्मक जानकारी दी।  कलेक्टर ने कहा कि यह ग्रामीणों का दायित्व है कि वह आने वाले दो सालों में गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों की मांग को लिपिबद्ध करा दें साथ ही यह भी देख लें कि किसी भी शासकीय योजनाओं का कोई पात्र हितग्राही उसके लाभ से वंचित नहीं रहे। अपर कलेक्टर श्री बाबूलाल कोचले भी साथ थे।  कलेक्टर श्री बनोठ ने ग्राम संसद के दौरान निराश्रितों को सम्मानित कर उन्हें टिफिन बॉक्स सौपा कहा कि इनके भोजन की व्यवस्था  मध्यान्ह  भोजन कार्यक्रम  और  शाला बंद होने की दशा में  आंगनवाड़ी की सांझा चूल्हा  के माध्यम से   जारी  रखी जावे । उन्होने गांव की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार दिए।  ​

मांग का अनुमोदन किया की नहीं, कोई पात्र हितग्राही छूटा तो नहीं: कलेक्टर | New India Timesसौताड़ा में आंगनवाड़ी भवन देने वाले श्री निर्भय दास बागरे और शाला भवन की भूमि दान देने वाले श्री प्रवीण राजपूत को सम्मानित किया । कलेक्टर ने धन आंगन योजना के तहत अपने आंगन में फलदार और सागौन के वृक्ष रोपने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने वाले ग्रामीणों को पौधे सोपे। कलेक्टर ने आगामी 2 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों को बताया । इसी दौरान 100 से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प पत्र भरने वाले वाले ग्रामीणों का सम्मान भी किया। रिझगांव में स्वागत भाषण श्री प्रेम नारायण लेगा ने दिया। टिमरनी एसडीएम श्री जेपी सचान और हरदा एसडीएम श्री एसएल सोलंकी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.