देवरी विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कोरोना से लड़ने के लिये दिए तीन अस्पतालों को 30 लाख रुपये | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कोरोना से लड़ने के लिये दिए तीन अस्पतालों को 30 लाख रुपये | New India Times

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देवरी के कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव ने नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए इसके रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला चिकित्सालय सागर एवं विधानसभा क्षेत्र देवरी के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसली सहित क्षेत्र के अन्य उपस्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक चिकित्सीय सामग्री- फेस मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर क्रय करने हेतु विधायक विकास निधि से 30 लाख रुपयें प्रदान किये हैं। उन्होंने कलेक्टर सागर को पत्र लिखकर अनुशंसा की है कि जिला चिकित्सालय सागर के लिए 10 लाख एवं देवरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केसली में क्रमश 10-10 लाख रुपयें मेरे विधायक निधि से उपलब्ध करावें।
श्री यादव ने अपने एक माह का वेतन भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिया है जिससें की क्षेत्र सहित सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को आर्थिक मदद व भोजन सामग्री उपलब्ध की जा सके साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि आवश्यकता पड़ती है तो वह और राशि भी उपलब्ध करायेंगें।
उन्होंने कहा कि आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं सहित एक संदेश अवश्य देना चाहता हूं, आप अपने परिवार सहित घर पर ही रहें, यह महामारी बेहद खतरनाक है, इसके बचाव एवं रोकथाक के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का अवश्य पालन करें। आप सभी प्रदेशवासी खुश रहे, स्वास्थ्य रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article