प्रसिद्ध शायर एवं अधिवक्ता सिराज अहमद उज्जैनी ने कोरोना वायरस के प्रति अधिक सतर्कता बरतने, घर पर रहने एवं प्रशासन को सहयोग करने की अपील की | New India Times

मेहलका अंसारी, उज्जैन/भोपाल (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध शायर एवं अधिवक्ता सिराज अहमद उज्जैनी ने कोरोना वायरस के प्रति अधिक सतर्कता बरतने, घर पर रहने एवं प्रशासन को सहयोग करने की अपील की | New India Times

उज्जैन के प्रसिद्ध शायर एवं अधिवक्ता सिराज अहमद उज्जैनी ने उज्जैन में कोरोना वायरस की चपेट में आए मरीज की मौत और मरीज के परिवार को पहुंची पीड़ा के दर्द को बयान करते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया था। उन्होंने इंदौर और उज्जैन में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब केवल अपने घरों में रहें, बाहर ना निकलें। घर में रहना ही इसका सबसे अच्छा और बेहतर इलाज है साथ ही समस्त प्रकार की अफवाहों से बचें, सावधान रहें और परिवार के साथ अपना समय बिताएं। नमाज भी घरों पर ही अदा करें। उन्होंने कहा कि उज्जैन के कोरोना के मरीजों की व्यवहारिक परेशानी को देखते हुए सभी लोगों से विशेषकर अपने मुस्लिम भाइयों से मैं अपील करना चाहूंगा कि शासन के निर्देशों का पालन करके प्रशासन को समुचित सहयोग प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article