बहराइच जिला मजिस्ट्रेट ने फल बेचने के लिए जारी किया पास, दरगाह पुलिस ने पास धारक को पीटा | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिला मजिस्ट्रेट ने फल बेचने के लिए जारी किया पास, दरगाह पुलिस ने पास धारक को पीटा | New India Times

कोरोना वायरस संक्रमण की गम्भीरता को देखते हुए जहां मंगलवार रात 8 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश में 14 अप्रैल तक 21 दिनों के लिये लॉकडाउन की घोषणा की जिसके बाद जिले में लोगों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए घर से बाहर नहीं निकले। वहीं ज़िला प्रशासन ने भी आमजन को फल और सब्जी आदि उपलब्ध कराने की भी तैयारियां पूरी करते हुए फलों और सब्जी की वार्डों और मोहोल्लों में सब्ज़ियां बेचने वाले ठेले वालों के लिए पास जारी किया। लेकिन दरगाह पुलिस पास धारक पर भी अपना रौब गालिब करने से बाज़ नहीं आयी और शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में फल बेचने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधीकृत पास धारक पर उस समय उसे पीट दिया जब वह थोक फल मण्डी से ठेले पर फल लादकर निकला था। पीड़ित का कहना है कि उसने पास होने की बात कही भी बावजूद इसके गल्लामंडी चौकी में तैनात सिपाही ने न सिर्फ उससे अभद्रता की बल्कि उसकी पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद से पास धारक ठेला व्यवसायी सदमे में हैं और उसका कहना है कि पास होते हुए भी उसकी पुलिस पिटाई की है ऐसे में वह फलों की बिक्री चयनित क्षेत्र में कैसे कर सकेगा।

By nit