मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ समाजसेवी विनोद दीक्षित ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ समाजसेवी विनोद दीक्षित ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा के जिलाधिकारी को शिकायती पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर मनमानी कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मूल्य से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ समाजसेवी विनोद दीक्षित ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग | New India Times

शिकायती पत्र में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा जिलाधिकारी मथुरा को अवगत कराया गया है कि कल जैसे ही देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रात 8:00 बजे टीवी चैनलों के माध्यम से 21 दिनों के लॉक डाउन देश को करने की सूचना प्रसारित की गई उसी दरमियान मार्केट में हर दुकानदार के पास सैकड़ों की संख्या में पूरे जनपद में लोगों ने खरीदारी की। इस खरीदारी के दौरान पूरे जनपद में लोगों से मूल्य से अधिक खाने पीने की चीजों के पैसे वसूल किए गए, यह बहुत ही अमानवीय दुकानदारों का चेहरा नजर आया जोकि दुकानदारों के द्वारा निंदनीय कार्य है। मैं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित और हमारी समिति ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश की टीम सभी सदस्य आप से मांग करते हैं कि जिन दुकानदारों ने लोगों के द्वारा खाने पीने की चीजों के मूल्य से अधिक दर पर बेची जा रही हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इस विषम परिस्थिति में जनता को राहत देने का काम प्रशासन के द्वारा किया जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article