नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने हेतु स्मार्ट सिटी के कमाण्ड कंट्रोल रूम में समुचित व्यवस्था रहेगी, 24 घंटे अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे: कलेक्टर ग्वालियर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने हेतु स्मार्ट सिटी के कमाण्ड कंट्रोल रूम में समुचित व्यवस्था रहेगी, 24 घंटे अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे: कलेक्टर ग्वालियर | New India Times

नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के फैलने को रोकने हेतु जिले में की गई व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को समीक्षा कर अधीनस्थ को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में कमाण्ड कंट्रोल रूम में समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। केन्द्र पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिससे कोरोना वायरस के संबंध में आने वाले फोनों को अटेण्ड कर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सोमवार को व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में कोरोना वायरस (COVID-19) के संबंध में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, एडीएम श्री किशोर कन्याल, अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, स्वास्थ्य विभाग सहित अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिहं ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के संबंध में कमाण्ड कंट्रोल रूम पर चिकित्सकों की टीम, पैरामेडीकल स्टाफ सहित पर्याप्त संख्या में एम्बूलेंसों की व्यवस्था रखी जाए। जिससे किसी भी स्थान से कोरोना वायरस के संक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ एवं एम्बूलेंस को भेजा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि कमाण्ड कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को प्रोटोकॉल के हिसाब से प्रशिक्षित कर वाहन चालकों को मास्क एवं दस्ताने भी उपलब्ध कराए जाएं। कंट्रोल रूम से भेजी जाने वाली एम्बूलेंस एवं संलग्न वाहनों का सेनेटाइजेशन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण होने की जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित कमाण्ड कंट्रोल रूम को दें। उन्होंने कहा कि जिले में स्थित होटलों में कोरोना वायरस से बचाव की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि कमाण्ड कंट्रोल रूम पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. एस के भदकारिया एवं पैरामेडीकल स्टाफ को लगाया गया है। इसी प्रकार नगर निगम ग्वालियर का भी एक अधिकारी को रखा गया है।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन प्रभावी रूप से हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजनों को कोरोना वायरस से बचने के लिये सावधानी बरतने हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। बैठक में कलेक्टर ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में आईसोलेशन सेंटर एवं होम क्वारेंटाइन सेंटरों पर की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की ।

बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस के संबंध में कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मोतीमहल स्थित स्मार्टसिटी के आफिस में स्थापित कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607, 2646608 निर्धारित हैं। कन्ट्रोल रूम पर चिकित्सीय दल भी तैनात किया गया है । इसके साथ ही सिविल सर्जन आफिस में 0751-2461574 सिविल सर्जन का मोबाइल नम्बर 79991139036, 8989284181 के साथ ही नोडल अधिकारी डा. नरेश लछवानी मोबाइल नम्बर 9424938872 तथा मेडिकल कालेज की डा. नीलिमा का मोबाइल नम्बर 9977641964 पर जिले का कोई भी नागरिक सम्पर्क कर कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी अथवा सूचना दे सकता है। नागरिकों द्वारा दीगई सूचना पर स्वास्थ्य विभाग का दल तत्परता से सेवायें प्रदान करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.