बगेर काम के बाजार में घूमने वाले जेल जाने के लिए रहें तैयार, पुलिस ने दिखाई सख्ती, एसडीएम बोले उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बगेर काम के बाजार में घूमने वाले जेल जाने के लिए रहें तैयार, पुलिस ने दिखाई सख्ती, एसडीएम बोले उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी | New India Times

कोरोना वायरस के काल का ये दौर आसान नहीं है अनदेखी अंजानी इस जानलेवा बीमारी से पार पाना लेकिन ये भी सच है कि इतना मुश्किल भी नहीं  है कि हम जीत न पाएं। बस थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता, दिलों में नहीं बस सामाजिक दूरी और स्‍वच्‍छता की एहतियात। एक दिन के जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार से लगा लॉक डाउन। मतलब ताला बंदी, हां इस ताला बंदी में जरूरत का सामान मिल रहा है, आपातकालीन चिकित्‍सा मिल रही है।
लेकिन बेफिजूल में घर से बाहर निकलने पर रोक लग गई है लेकिन कुछ शरारती तत्व और असामाजिक तत्व शौक के लिए खुद के स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर दूसरों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने पर उतारू हैं। लगातार प्रशासन और पुलिस द्वारा सोमवार को सुबह से शाम 4 बजे तक समझाइश दी गई जिसके बाद भी समझाइश इसका असर देखने को नहीं मिला। नगर के मीडिया बंधु पूरे हालात को देखने के बाद मेघनगर थाने पर एकत्रित हुए एवं सख्ती से कार्रवाई करने का निवेदन करते हुए कहा कि अन्य जिलों की तरह आप थोड़ा सख्ती से पेश आएं। उक्त पूरे विषय को लेकर मेघनगर एसडीएम को भी अवगत कराया गया जिसके बाद पुलिस मोबाइल से मेघनगर पुलिस थाने का फोर्स नगर के झाबुआ चौराहा, सदर बाजार, आजाद चौक, बस स्टैंड, दशहरा मैदान, साईं चौराहा, रानू कॉलोनी एवं टीचर कॉलोनी पहुंचा एवं कई लोगों को फिजूल बाजार में घूमते लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जिसमें कई नाबालिग बच्चे मोज शोक से बाजार में बेवजह घूमते नजर आए। पुलिस द्वारा कई वाहन जप्त कर दंडात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि कल से बेहद शक्ति के जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बगेर काम के बाजार में घूमने वाले जेल जाने के लिए रहें तैयार, पुलिस ने दिखाई सख्ती, एसडीएम बोले उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी | New India Times

प्रधानमंत्री मोदी के लॉक डाउन विषय के ट्वीट के बाद अब राज्य सरकार ने भी कमर कस ली है कि फिजूल घूमने वालों की खैर नहीं। यदि आप समझदार हैं तो लॉक डाउन के नियमों का पालन करें और घर में रहे नहीं तो डंडे खाने एवं जेल जाने के लिए तैयार रहें।

जनता कर्फ्यू के अगले दिन लाॅक डाउन में हमने सुबह से दोपहर तक आम जनता को काफी समझाइश देने का प्रयास किया लेकिन कुछ शरारती तत्व मानने को तैयार नहीं हैं, वह कोरोना वायरस जैसे संक्रमण को हल्के में ले रहे हैं। ध्यान रहे हमें अपने स्वास्थ्य की चिंता स्वयं को करना है, यदि कोई भी बेवजह बाजार में घूमते पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी: एसडीएम पराग जैन

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.