भारत सरकार, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा 31 मार्च 2020 तक रेल सेवाएं स्थगित करने का आदेश हुआ जारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/नई दिल्ली, NIT:

भारत सरकार, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा 31 मार्च 2020 तक रेल सेवाएं स्थगित करने का आदेश हुआ जारी | New India Times

भारत सरकार, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा 22 मार्च 2020 को जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारतीय रेलवे के द्वारा अपनी यात्री ट्रेन सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है जिसके अनुसार :
(1) भारतीय रेल और कोंकण रेलवे पर चलने वाली सभी यात्री ट्रेनें 31 मार्च 2020 की रात्रि 12:00 बजे तक बंद रहेंगी।
(2) इसके अंतर्गत सभी लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस गाड़ियां, इंटरसिटी गाड़ियां (जिसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं) और सभी पैसेंजर गाड़ियां 31 मार्च 2020 की रात्रि 12:00 बजे तक बंद रहेंगी।
(3) जैसा कि पहले सूचित किया गया था, सबरबन ट्रैन (लोकल ट्रेन) और मेट्रो रेलवे कलकत्ता की मिनिमम गाड़ियां आज रात 24:00 बजे तक चलती रहेंगी, उसके बाद सभी सबरबन ट्रैन और मेट्रो ट्रैन कोलकाता पूरी तरह से 22 मार्च की रात से 31 मार्च की रात 12:00 बजे तक बंद रहेंगी।
(4) ऐसी ट्रेनें जो 22 मार्च 2020 की सुबह 4:00 बजे के पहले चल चुकी हैं वे ट्रेनें अपने गंतव्य स्टेशन तक चलेंगी।
(5) सभी माल गाड़ियां यथावत चलती रहेंगी। यात्रीगण कृपया रेल मंत्रालय के उक्त आदेश के अधीन अपनी आगामी यात्रा की योजना सुनिश्चित कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.