कोरोना से दो-दो हाथ करने मैदान में उतरा परिवहन विभाग, आरटीओ ने वाहन चालकों के सेनीटाइजर से धूलवाए हाथ | New India Times

जुनैद शेख, नंदुरबार/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

कोरोना से दो-दो हाथ करने मैदान में उतरा परिवहन विभाग, आरटीओ ने वाहन चालकों के सेनीटाइजर से धूलवाए हाथ | New India Times

नंदुरबार परिवहन कार्यालय ने कोरोना वायरस से दो-दो हाथ करने का निर्णय लिया है जिसके तहत गुजरात राज्य की परिवन चेक पोस्ट पर आरटीओ कार्यालय के इंस्पेक्टरों ने जनहित में हुए वाहन चालकों के स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए हैं और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर से हाथ दिलवाने का उपकरण नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा तहसील स्थित गवाली चेक पोस्ट पर शुरू किया।

कोरोना से दो-दो हाथ करने मैदान में उतरा परिवहन विभाग, आरटीओ ने वाहन चालकों के सेनीटाइजर से धूलवाए हाथ | New India Times

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप की चोट में आई हुई है, शासन स्तर पर सभी नागरिकों को सावधानियां बरतने के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं इसी के चलते सीमा चेक पोस्ट पर इंस्पेक्टर पद्माकर पाटिल के निर्देश में आने वाले वाहन चालकों तथा यात्रियों को चेक पोस्ट कार्यालय में प्रवेश कराते समय सैनिटाइजर से हाथ दिलवाने का उपक्रम शुरू किया है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए परिवहन विभाग नंदुरबार ने सभी वाहन चालकों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने और वहां से लौटने पर सेनीटाइजर से हाथ धोने के निर्देश दिए हैं और सावधानियां बरतने पर जनजागृति की है।

इस अवसर पर आरटीओ इंस्पेक्टर पद्माकर पाटिल, महाराष्ट्र चेक पोस्ट के अनिल पाटील, इंस्पेक्टर दिगंबर कांटे, क्लर्क जितेंद्र देवकर आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article