राम जन्मभूमि रक्षा मर्यादा संत सम्मेलन में राष्ट्रीय हिंगलाज सेना जिला सिवनी हुआ शामिल | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

राम जन्मभूमि रक्षा मर्यादा संत सम्मेलन में राष्ट्रीय हिंगलाज सेना जिला सिवनी हुआ शामिल | New India Times

राष्ट्रीय हिंगलाज सेना व वैदिक ब्राह्मण परिषद मप्र के संस्थापक परम् पूज्य जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के आह्वान पर 15 मार्च 2020 को झोतेश्वर में आयोजित संत समागम में सिवनी जिले से सैकड़ों राष्ट्रीय हिंगलाज सेना व वैदिक ब्राह्मण परिषद मप्र के कार्यकर्ता पूज्य संत समाज को सुनने झोतेश्वर में उपस्थित हुए।
संत समाज व पूज्य गुरुदेव के शास्त्र अनुसार राममंदिर निर्माण का श्रवण कर आगे गुरु व संत समाज के आदेश अनुसार अपनी सेवा प्रदान करने हेतु संत समाज के सभी प्रस्ताव पर दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। आगामी गांव गांव में अखंड रामायण पाठ हेतु शीघ्र बैठक आयोजित कर सनातन धर्म जागरण का कार्य प्रारंभ किया जावेगा। वैदिक ब्राह्मण परिषद म0 प्र0 में समस्त ब्राह्मण समाज संगठनों से निवेदन किया है कि सनातन धर्म जागरण हेतु गाँव गाँव में अखंड रामायण पाठ हेतु अपना योगदान प्रदान कर पूज्य गुरुदेव व संत समाज की भावना को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
राष्ट्रीय हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि दीदी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीराम बघेल जी, प्रदेश संगठन मंत्री संजय तिवारी ने समस्त हिंगलाज सेना कार्यकर्ता व सनातन धर्म प्रेमियों से निवेदन किया है कि अब समय आ गया है जब हिंगलाज सेना सनातन धर्म जागरण में अपनी सेवा कार्य से सबसे आगे हो। संगठन में सेवा का बहुत महत्व होता है जिससे कार्यकर्ता समाज की सेवा करते हैं पर अब सनातन धर्म के संगठनों के कंधों में एक बड़ी जवाबदारी सनातन धर्म जागरण कर सनातन धर्म के शास्त्र अनुसार धर्म का सही स्वरूप समाज के सामने प्रस्तुत करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article