ट्रांसफर सहित बिजली का खंभा बस पर गिरा, बस में सवार लगभग 50 यात्रियों की बाल-बाल बची जान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

ट्रांसफर सहित बिजली का खंभा बस पर गिरा, बस में सवार लगभग 50 यात्रियों की बाल-बाल बची जान | New India Times

बहराइच जिला के नन्दवल गांव से सवारियां लेकर बहराइच जा रही सहारा ट्रांसपोर्ट की बस UP 40 T 0511 फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा गांव से गुजर रही थी कि अचानक तेज बरसात आधी से विद्युत खंभा बस पर गिर गया जिससे बस में बैठी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के कारण विद्युत सप्लाई बंद थी जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

बस के चालक अली अहमद ने बताया रोज की तरह आज नन्दवल वजीरगंज से सवारियां लेकर बहराइच को निकल रहे थे कि कुंडासपारा गांव में रात में आए आंधी से झुका हुआ खंभा अचानक बस की छत पर ट्रांसफार्मर सहित गिर गया दुर्घटना को भांपते हुए बस को रोककर सवारियों को नीचे उतारा व ग्रामीणों की मदद से बिजली ट्रांसफार्मर व खंभा के मलबा को हटाकर बस को बाहर निकाला गया। ऊपर वाले को याद कर लोगों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीण मूलचंद अजय कुमार आशीष आदि ने बताया कि बस में लगभग 40 से 50 सवारियां भरी हुई थीं, बिजली अगर रहती तो बड़ा हादसा घट सकता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.