अर्वाचीन इंडिया स्कूल एवं बिम्ट्स महाविद्यालय बुरहानपुर की निर्देशिका श्रीमती राखी अमित मिश्रा हुईं सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अर्वाचीन इंडिया स्कूल एवं बिम्ट्स महाविद्यालय बुरहानपुर की निर्देशिका श्रीमती राखी अमित मिश्रा हुईं सम्मानित | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की युवा शिक्षाविद, प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड साइंसेस BIMTS महाविद्यालय, बुरहानपुर तथा अर्वाचीन इंडिया स्कूल, बुरहानपुर की निर्देशिका श्रीमती राखी अमित मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में उन के उल्लेखनीय योगदान के लिए मारवाड़ी युवा चेतना महिला बुरहानपुर द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर, बुरहानपुर से लगे महाराष्ट्र एवं निमाड़ में शिक्षा के क्षेत्र में उनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
सहज, सौम्य व्यक्तित्व की धनी तथा हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं के साथ शैक्षणिक प्रबुद्धता रखने वाली श्रीमती राखी मिश्रा ने इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं वरन मेरे स्टॉफ व मेरे बच्चों का है, जिनके प्रेम और प्रेरणा से मैं अनथक काम करती हूं। उन्होंने कहा कि पति अमित मिश्रा ने सतत मुझे कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा आज बहुत ही कम समय में इस अर्वाचीन परिसर की सौगात देकर हम सबको चकित कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं मारवाड़ी महिला युवा चेतना मंच की बहुत आभारी हूं कि जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और मुझे सम्मान से नवाजा। चेतना मंच की अध्यक्षा श्रीमती नीलम मित्तल ने कहा कि बुरहानपुर शहर के लिए है श्रीमती राखी मिश्रा का योगदान सराहनीय है। इस छोटे से शहर को केजी से पीजी तक शिक्षित करने का, जो संकल्प, जो व्रत, उन्होंने लिया है वह सभी महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। कोषाध्यक्ष श्रीमती रूपल मूंदड़ा ने कहा कि राखी मिश्रा बहुत आत्मीयता के साथ सभी से मिलती हैं । कभी भी, किसी भी विषय में, आप उनसे बात कर सकते हैं, सलाह ले सकते हैं। वे आपकी समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। चेतना मंच की लगभग 30 से अधिक महिलाएं विद्यालय की सुबह की प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर राखी मिश्रा का शॉल, श्रीफल तथा सम्मान पत्र से सम्मान किया। पूर्व में भी श्रीमती मिश्रा को ताप्ती रत्न अलंकरण, रोटरी सम्मान, भोपाल में ग्लोबल टीचर्स मीट तथा अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

श्रीमती राखी अमित मिश्रा ने दिल की गहराइयों से सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शाला में गुरुवार को हर्षोल्लास का माहौल, वैसे भी था, क्योंकि प्रथम तो उनकी प्रिय मैम का सम्मान तथा नवीन सत्र 2020-21 का प्रथम कार्य दिवस था, शाला की परंपरा के अनुसार हवन और मंत्रोच्चार के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया। साथ ही अपने शहर बुरहानपुर और पूरे विश्व के लिए विभिन्न संक्रमणों से बचाव और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई। विद्यालय के सभी छात्रों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हवन में आहुतियां अर्पित कर छात्रों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article