ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड ( महाराष्ट्र ), NIT;
महिलाओं के अधिकारों के लिए हर समय अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने वाली उमरखेड शहर के सत्य निर्मिती महिला मंडल कमेटी के एक साल पूरा होने पर स्थापना दिवस के मौके पर गरीब वर्ग से नगर परिषद उर्दू गिर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को नकाब का वितरण किया गया। पिछले एक साल से उमरखेड शहर में हर समाज में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ इस मंडल ने प्रशासन को जागृत किया है तथा हर समय गरीब महिलाओ के लिए आर्थिक व शैक्षणिक मदत भी करते रहते हैं।
उसी तरह समाज में महिलाओं के अधिकार पर सत्य निर्मिति मिहिला मंडल की अध्य्क्ष शबाना शहादत खान के स्कूल के बचों को मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम के समय महिला मंडल की उपध्क्ष अलका मुंड़े, सल्लागार मनीशा भारती, अहेमदा बी, रेहाना परवीन,नगमा शेख़,नफीसा बी के साथ स्कूल के सभी शिक्षक तथा छात्र मोजोद थे।
