रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बसंत पंचमी से लेकर होली तक चलने वाली 40 दिवसीय साधना 50 घर के लोगों ने की जिसकी पूर्णाआहुति झाबुआ जिले के मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित गायत्री मंदिर पर महिला दिवस पर दिनांक 8 मार्च के दिन पंच कुंडी यज्ञ के साथ की गई महायज्ञ का संचालन नलिनी बेन बैरागी के द्वारा किया गया।

मेघनगर के स्थानीय प्रज्ञा मंडल गायत्री परिवार के प्रमुख कार्यकर्ता कला बेन पंचाल, सुशिला बेन जोशी, गीता बेन वाघेला, मंजू बेन शर्मा, बबली बेन पंचाल, माधवी बेन, जया बेन वाघेला, श्री धन्नालाल वाघेला, श्री बाबूलाल पंचाल, श्री जितेंद्र वाघेला, आदि मौजूद रहे।
इस पंच कुंडी यज्ञ व महा आरती में विशेष तौर पर उपस्थित मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम भाबोर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती प्रेमलता भट्ट आदि ने भाग लिया।
