बीएचईएल भोपाल यूनिट के स्किल डेवलपमेंट कंपनी द्वारा ठेका श्रमिकों को 2 महीने से वेतन नहीं देने पर ठेका श्रमिकों ने की हड़ताल | New India Times

शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

बीएचईएल भोपाल यूनिट के स्किल डेवलपमेंट कंपनी द्वारा ठेका श्रमिकों को 2 महीने से वेतन नहीं देने पर ठेका श्रमिकों ने की हड़ताल | New India Times

बीएचईएल भोपाल यूनिट की स्किल डेवलपमेंट कंपनी द्वारा कंपनी के काम कर रहे ठेका वर्करों को दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है जिसकी वजह से कम्पनी के वर्करों ने काम बंद कर कंपनी के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया है।

भेल स्थित मैदान पर सैकड़ों मजदूरों ने शुक्रवार और शनिवार को विरोध स्वरूप काम बंद कर दिया हैं। दो महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से श्रमिकों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कई मजदूर अपने बच्चों की परीक्षा नहीं फीस भर पाए हैं। आगामी होली का त्यौहार भी बिल्कुल नज़दीक हैं उसकी तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं। मजदूरों के साथ घर के खाने-पीने के खर्च के अलावा भी रोजमर्रा की कई ज़रूरते हैं जिसे वे पूरी नहीं कर पा रहे हैं जबकि कम्पनी अपने अड़ियल रवैये पर अड़ी हुई हैं और मजदूरों की परेशानियां कंपनी को नज़र नहीं आ रही हैं इसलिए कंपनी के वर्करों ने काम बंद कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

संवाददाता ने इन मजदूरों से बात की तो मजदूरों ने बताया की हमें दो महीने से वेतन नहीं मिला है और पिछले साल का बोनस भी रोक दिया गया है जबकि दूसरी कंपनियों ने अपने वर्करों को त्यौहार के मद्देनजर पूरा वेतन भी दिया है और बोनस भी दे दिया हैं लेकिन स्किल डेवलपमेंट कंपनी हमारे साथ सौतेला व्यवहार करके पक्षपात कर रही है इसलिए हमने काम बंद कर कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को कंपनी के मैनेजर और शॉप इंचार्ज के सामने रख रहे हैं लेकिन ये लोग जानबूझकर मजदूरों का वेतन और बोनस रोक रहे हैं।

कंपनी के वर्करों का कहना हैं की जब तक कंपनी हमें दो महीने का वेतन और पिछले साल का बोनस नहीं देती है तब तक वर्कर काम बंद करके बेमियादी हड़ताल करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.