पंचायत चुनाव और होली के त्यौहार को मद्देनजर पुलिस ने सीएलजी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की मीटिंग | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पंचायत चुनाव और होली के त्यौहार को मद्देनजर पुलिस ने सीएलजी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की मीटिंग | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर सैंपऊ विजयकुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष पंचायत चुनाव कराने और होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना कंचनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों व अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव व होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए चर्चा की गई और उनसे कानून व्यवस्था बनाये रखने बाबत पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। होली के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की भी समझाइश की गई। इसके साथ ही थाना इलाके में गैर कानूनी काम करने वालों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान अतिसंवेदनशील बूथों पर शांति बनाये रखने के साथ अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया है। युवाओं से सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ मैसेज नहीं करने की अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.