देवरी में विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत भूतपूर्व छात्रों एवं पत्रकारों की हुई बैठक | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत भूतपूर्व छात्रों एवं पत्रकारों की हुई बैठक | New India Times

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में विश्वबैंक परियोजना के अंतर्गत एल्युमिनी, सीनियर सिटीजन एवं प्रिंटमीडिया/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से संबंधित भूतपूर्व छात्रों एवं पत्रकारों की बैठक का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 हेमलता रिछारिया की अध्यक्षता में किया गया। विश्वबैंक परियोजना/रूसा के प्रभारी डाॅ. अलका पुष्पा निशा ने महाविद्यालय के विकास से संबंधित गुणवत्ता उन्नयन में एल्युमिनी एवं पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके आवश्यक सुझाव आमंत्रित किए जिसका संबंधित सदस्यों ने सकारात्मक सुझाव के साथ आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।
 महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. हेमलता रिछारिया द्वारा महाविद्यालय के वर्तमान में हो रहे विभिन्न क्रिया-कलापों एवं विकासात्मक कार्यों का हवाला देते हुए सदस्यों से आवश्यक सहयोग के लिए अपेक्षा की गई। डाॅ. जी.आर. चौहान ने उपस्थित भूतपूर्व छात्रों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.