महिला मंडल का फाग उत्सव: रंग गुलाल अबीर के साथ गणेश महिला मंडल ने भजनों का भी बिखेरा रंग | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

महिला मंडल का फाग उत्सव: रंग गुलाल अबीर के साथ गणेश महिला मंडल ने भजनों का भी बिखेरा रंग | New India Times

होली को लेकर मेघनगर शहर में फाग उत्सव की धूम मची हुई है। मेघनगर गणेश महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग उत्सव में फाग गीतों पर भक्त थिरकने को जहां मजबूर हैं वहीं भगवान संग गुलाल और फूलों की होली खेली जा रही है।
गणेश महिला मंडल की श्रीमती पार्वती कोरी व श्रीमती गोरी ठाकुर ने बताया कि बुधवार को वनेश्वर मारुति नंदन फुट तलाव मंदिर में गणेश महिला मंड़ल भक्ति रस धारा द्वारा आयोजित श्री दिव्य अलौकिक फाग महोत्सव भव्य रूप से मनाया। भव्य फाग उत्सव की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई।
तत्पश्चात सभी महिलाओं ने भगवान राधा कृष्ण के साथ गुलाल की होली खेली।
फाग उत्सव के इस रंगा रंग माहौल में होली के गीतों पर भक्त महिला थिरकते हुई नजर आई। सुंदर भगवान श्री कृष्ण पर आधारित फाग गीतों पर भक्त थिरकने को मजबूर हुए।
भक्तों ने रंग गुलाल अबीर और फूलों से जमकर होली खेली व एक दूसरे के चेहरे गालों पर स्नेह का प्रतीक मिलन सारीता का रंग लगाया।
इस मौके पर समस्त महिला भक्तों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
बड़ी संख्या में झाबुआ थांदला एवं मेघनगर फुट तलाव व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुई। वैष्णवी ठाकुर एवं आयुषी चतुर्वेदी ने राधा-कृष्ण का रूप धारण करके फाग उत्सव में नृत्य प्रस्तुत किया एवं समा बांधा सभी महिलाओं ने एक दूसरे के गले मिलकर रंग लगाकर फाग उत्सव की शुभकामनाएं भी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.