तेज़ रफ़्तार के कहर ने छीनी 4 वर्षीय मासूम की ज़िन्दगी, मामले को रफादफा करने में जुटा हुआ है तन्त्र | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

तेज़ रफ़्तार के कहर ने छीनी 4 वर्षीय मासूम की ज़िन्दगी, मामले को रफादफा करने में जुटा हुआ है तन्त्र | New India Times

बहराइच जिले में रेन्जर की गाड़ी से चार वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आया है, हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं इस पूरी घटना पर बहराइच की बहादुर पुलिस लीपापोती करती नज़र आ रही है। यही नहीं इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ सफेद पोशाकधारी शासन सत्ता की धौंस दिखाते हुए लेनदेन कर मामले को रफादफा करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं मृतक के परिजनों में हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता का आरोप है कि मासूम को रेन्जर के वाहन ने रौंदा है, वहीं इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। इस सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी से जब घटना के संदर्भ में पुलिस वर्जन प्राप्त करने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह कहते हुए अपना पलड़ा झाड़ लिया कि हर एक्सीडेंट की बाइट नहीं दी जा सकती है हालांकि इस दौरान उन्होंने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सवाल यह उठता है कि बीते दिन ही एक ट्रक द्वारा एक एक्सीडेंट की घटना पर बाइट जारी करने वाली जिले की खुलासा बहादुर पुलिस आखिर इस घटना पर कुछ भी बोलने से क्यों कतरा रही है?

तेज़ रफ़्तार के कहर ने छीनी 4 वर्षीय मासूम की ज़िन्दगी, मामले को रफादफा करने में जुटा हुआ है तन्त्र | New India Times

ज्ञात हो कि नानपारा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चरदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जिसमें एक मासूम तेज़ रफ़्तार की कहर का शिकार हुआ है। बताते चलें कि नेपाल राष्ट्र से दम्पत्ति एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आया था लेकिन उसे क्या पता था कि जिस खुशनुमा माहौल में किसी की खुशियों में शिरकत करने जा रहा है वहां उसे ऐसा ज़ख्म मिलेगा जो उनकी ज़िन्दगी ही तबाह करके रख देगा। शादी में पहुंचे दम्पत्ति के चार वर्षीय मासूम तेज़ रफ़्तार के कहर का शिकार हो गया जिसमें उसकी जीवन लीला ही समाप्त हो गयी। मृतक मासूम के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र को रेन्जर के वाहन जिसमें चार लोग सवार थे ने रौंदा है जिससे उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी है। हादसे के बाद से सहमे पिता ने बिलखते हुए बताया कि उसके पुत्र पर वाहन का पहला पहिया चढ़ाने के बाद वाहन चालक ने वाहन रोकने के बजा उसे आगे बढाते हुए वाहन लेकर फरार हो गया जिससे मासूम पर वाहन का पीछे का भी टायर चढ़ गया। घटना के बाद परिजन मासूम को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

तेज़ रफ़्तार के कहर ने छीनी 4 वर्षीय मासूम की ज़िन्दगी, मामले को रफादफा करने में जुटा हुआ है तन्त्र | New India Times

घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई वहीं कुछ सफेद पोशाक धारी भी पहुंच गए जिसके बाद दिखा खादी और खाकी का गठजोड़। इस मामले में पुलिस लीपापोती करती नज़र आयी और वाहन रेन्जर का है या नहीं इस पर मौन धारण कर लिया हालांकि सोमवार को एक ट्रक हादसे में हूई मौत के सम्बन्ध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए अपनी आधिकारिक बाइट जारी करने वाली खुलासा बहादुर पुलिस मंगलवार रात को मार्ग दुर्घटना में हूई मासूम की मौत पर खामोशी अख्तियार किये हुए है जो दर्शाता है कि बहराइच की सराहनीय कार्यों का बखान करने वाली जांबाज़ पुलिस किस तरह से हर घटनाओं पर अपना अलग नज़रिया रखती है और उसी के हिसाब से आधिकारिक वर्जन आदि देती है। वहीं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन सत्ता की धौंस दिखाते हुए कुछ सफेद पोशाकधारी मामले में लेनदेन कर रफादफा करने का दबाव बना रहे हैं। फिल्हाल इस घटना के बाद से मासूम के परिवार में कोहराम से मचा हुआ है और शादी की खुशियां एक पल में चीख पुकार में बदल गई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.