रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में जय जिनेन्द्र ग्रुप की स्थापना कर छोटे छोटे बच्चों को धर्म से जोड़कर उनमें संस्कारों का बीजारोपण करने वाले तथा ग्रुप के माध्यम से गरीब व निर्धन बच्चों को शिक्षण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवा कर उनके जीवन मे शिक्षा की ज्योत जगाने वाले जय जिनेन्द्र ग्रुप के संस्थापक व वरिष्ठ समाजसेवी सुजानमल जी बाफना जैन की द्वितीय पुण्यतिथि परिवार जनों ने मंगलवार को असहाय व निराश्रित लोगों को भोजन करवा कर मनाई।
इस अवसर पर उनके पुत्र संजय व विकास बाफना ने परिवार सहित श्री राम रोटी अणु दरबार पहुंच कर असहायों व निराश्रितों को भोजन, मिष्ठान करवाया।
इस अवसर पर परिजनों ने यंहा सतत 5 वर्षो से भोजन बनाने का कार्य कर रही महिलाओं को भी साडीया भेट की।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों सहित वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, लाखन देवाणा ललित वत्स, दीपक कुँवाड़, आदि उपस्थित थे। इस दौरान श्री राम रोटी अणु दरबार संस्था के प्रकाश भंडारी व अनन्तराय जोशी ने श्री बाफना द्वारा संस्था के लिए किए गए सहयोग कार्यो का स्मरण करते हुए कहा कि सुजानमल जी बाफना जय जिनेन्द्र ग्रुप के माध्यम से सदैव बच्चो के लिए मददगार रहते ही थे साथ ही कई लोगो को श्री राम रोटी अणु दरबार संस्था के कार्यो में मदद के लिए भी प्रेरित करते थे।
