स्कूल बस सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों का हाल जानने पथरिया विधायक रामबाई पहुंचीं सागर श्री हॉस्पिटल | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

स्कूल बस सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों का हाल जानने पथरिया विधायक रामबाई पहुंचीं सागर श्री हॉस्पिटल | New India Times

गरीबों की मसीहा पथरिया विधायक रामबाई सागर श्री हॉस्पिटल पहुंची जहां उन्होंने कल सिद्धगुआ के पास हुए बस एक्सीडेंट में घायल हुए बच्चों का हालचाल जाना एवं इलाज हेतु हर संभव मदद करने का आश्वासन परिजनों को दिया। गौरतलब है की कल सागर से पथरिया आ रही स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें 25 से अधिक बच्चे घायल हो गए थे एवं 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चिकित्सालय प्रभारी द्वारा बताया गया कि सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है एवं एक बच्चे को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है।

स्कूल बस सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों का हाल जानने पथरिया विधायक रामबाई पहुंचीं सागर श्री हॉस्पिटल | New India Times

वाहन चालक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिसके लिए भी हरसंभव मदद करने की बात कही। तो वही विधायक रामबाई ने बच्चों के परिजनों को भी ढांढस बंधाया और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.